डॉ. रामेश्वर उरांव ने विधायक कार्यालय में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
By Team Lohardaga live

बिजली, सड़क, पेयजल, आवास व राशन कार्ड से जुड़े मामलों पर हुई कार्रवाई
लोहरदगा। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को लोहरदगा स्थित विधायक कार्यालय बरवाटोली में कार्यकर्ताओं और आमजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई करते हुए लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राशन कार्ड से संबंधित आवेदन दिए गए। विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके साथ ही बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। विधायक निधि से भी विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, जिप सदस्य सुखदेव उरांव, सदरुल अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, तनवीर गौहर, बुधदेव उरांव, इकरामूल अंसारी, असलम अंसारी, दानिस अली, आशिफ इमाम, संजय नायक, अरशद अयूब, इंतखाब आलम, सेराजुल अंसारी, जाहिद अंसारी, सुशील उरांव, हसबुल खान, कमरुल इस्लाम, जमील अंसारी, मोहम्मद इकबाल, रियाज अंसारी, बबलू मुंडा, अमजद अंसारी, काले उरांव, निश्चय वर्मा, मनीष कुजूर, जुनैद अंसारी, सुमित्रा उरांव, विरेंदर उरांव, एजाज अंसारी, जुबैर अंसारी, ललकारेन एक्का, सुशीला देवी, सुनीता देवी, सरिता खलखो, बबीता देवी, बासु उरांव, अमृता भगत, जुलकर नैन, आनिस उरांव, रोहित गोप, बलदेव उरांव, संजय उरांव, कृष्णा उरांव, समीम अंसारी, देवदत्त प्रजापति, हफीजुल अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, ताहिर अंसारी, यूसुफ अंसारी, अजमूल अंसारी, गुलशन उरांव, नयूम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
