बीएस कॉलेज के समीप चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट और हेलमेट की चेकिंग अभियान
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। उपायुक्त लोहरदगा द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू की उपस्थिति में बीएस कॉलेज के पास ड्रंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट और हेलमेट की चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान में मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमृतेश्वर गिरी, आरएए कृष्ण कुमार गुप्ता, ट्रैफिक इंचार्ज शिव शंकर मनाली तथा सुशील सिंह अपने दल बल के साथ उपस्थित थे।
इस जांच अभियान में जो भी वाहन चालक सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करते हुए पाए गए, उनका मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों के बीच जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
