Orange hindi lohardaga live

चंद्रशेखर आज़ाद चौक में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ शुभारंभ

By Team Lohardaga Live

Culture
उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोग
पंडाल का उद्घाटन करके अतिथि

लोहरदगा। चंद्रशेखर आज़ाद चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शारदीय नवरात्र पर संजय साहू दंपति ने विधिवत पट खोलकर पूजा-अर्चना और आरती कर मां दुर्गा की आराधना की। इस अवसर पर संजय साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा सत्य की असत्य पर विजय और ‘सत्यमेव जयते’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां की शक्ति हमारे अंदर की असुरी प्रवृत्तियों का नाश करें और सब पर अपनी कृपा व आशीष बनाए रखें।

संजय साहू दंपति ने पूजा समिति के आजीवन संरक्षक चंद्रशेखर मिश्र और संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में प्रधान पुजारी जयशंकर मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार और आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान मोहल्ले व शहर के अनेक गणमान्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, दयानंद साहू, दिलीप कांस्यकार, विजय गुप्ता, संजय बर्मन, शशि वर्मा, सुनील मेहता, राजन मेहता, दयानंद गुप्ता, चंदन ठाकुर, नितेश वर्मा, शुभम खत्री, शंभू ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, प्रदीप खत्री, गोपाल वर्मा, उज्जवल खत्री, संजय खत्री, आशीष कुमार, आकाश खत्री (क्रिकेटर), मुकेश महतो, धनपति कुमारी, धनंजय वर्मा, मुकेश गुप्ता, अरुण महतो, मिथिलेश को धनंजय वर्मा, मुकेश गुप्ता, अरुण महतो, मिथिलेश वर्मा बाबू, आनंद ठाकुर, अमित साहू, विक्रम वर्मा, राहुल साहू, निकुंज साहू, उमेश केसरी, शुभम वर्मा, रणधीर सिंहा, सत्या, सूरज, निखिल, अभिषेक, पियूष समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। पूरे वातावरण में मां दुर्गा के जयकारों से श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।