Orange hindi lohardaga live

बड़की चांपी में भव्य होगी दुर्गा पूजा, सप्तमी से नवमी तक जागरण और झांकियां

By Team orangehindi

General
बड़की चांपी में भव्य होगी दुर्गा पूजा, सप्तमी से नवमी तक जागरण और झांकियां

विजयादशमी पर होगा रावण दहन, पूजा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय समिति ने तय की रूपरेखा

लोहरदगा| चांपी में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसे लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, बड़की चांपी की बैठक रविवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता ने की।

बैठक में पूजा आयोजन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित एवं भक्तिमय बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर माता रानी का भव्य जागरण एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन गायकों और स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

विजयादशमी के दिन बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति ने पूजा के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

और पढ़ें