Orange hindi lohardaga live

भव्य रूप से दुर्गा पूजा का होगा आयोजन,रावण दहन होगा मुख्य आकर्षण केंद्र: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति

By Team Lohardaga Live

Culture
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी

मेला स्थल में सुरक्षा के पुख्ता रहेंगे इंतजाम, सीसीटीवी और ड्रॉन कैमरे से की जाएगी निगरानी।

लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर पूजा पंडालों को मिलने वाले पुरस्कारों को लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा, महामंत्री मिथुन तमेडा, कोषाध्यक्ष रवि वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्ष ने दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम और भव्य रूप से मनाया जाएगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति पूजा के सफल आयोजन को लेकर लगातार प्रयासरत है। लगातार जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पूजा के सफल आयोजन को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विजय दशमी 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। विजय दशमी के अवसर पर मेला स्थल पर भव्य मेला सह रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसे लेकर तैयारी जोरो पर है। मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार को समस्या नहीं हो उसे लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसमें मुख्य मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच, प्रशासनिक मंच, दुकानें, सीसीटीवी कंट्रोल रूम आदि को अलग अलग उचित स्थानों पर व्यवस्थित किए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला स्थल की निगरानी सीसीटीवी और ड्रॉन कैमरे से की जाएगी। वहीं मेला स्थल की शोभा बढ़ाने के लिए विभिन्न गांवों के खोड़हा दल पारंपरिक वेश भूषा और वाद्ययंत्रों से साथ शामिल होंगे। वहीं रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरो पर है। इस वर्ष भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ बनाए जा रहे हैं। मेले में भव्य आतिशबाजी अलग ही आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं जिले के पूजा समिति के द्वारा बनाए गए पूजा पंडालों और किए गए विद्युत सज्जा में अवाल स्थान प्राप्त करने वाले समिति को पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने मेले में शामिल होने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेले में काफी भीड़ होती है। मेले में अभिभावकों के साथ उनके बच्चे भी शामिल होते हैं। वहीं अधिक भीड़ होने के कारण बच्चों के गुम होने की सूचना मिलती है जिससे काफी समस्या होती है। इस क्रम में मेले में शामिल होने पर अभिभावक अपने बच्चे के पॉकेट में बच्चे का नाम, पिता का नाम, पता और फोन नंबर अवश्य रूप डाले ताकि, इस तरह की समस्या होने पर पर्ची के माध्यम से बच्चे को उनके परिवार से मिलाया जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि रावण दहन सह मेला कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, समाजसेवी, विभिन्न धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। मौके पर उदय दत्ता, विपुल तमेडा, सुशील भगत, राजकुमार साहु, दीपक वर्मा, अनुभव काँस्यकार आदि शामिल थे।