Orange hindi lohardaga live

हनहट में दशहरा जतरा का हुआ आयोजन

By Team Lohardaga Live

Culture
जतरा स्थल का दृश्य

कैरो लोहरदगा। प्रखंड क्षेत्र के हनहट में रविवार को दशहरा जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के पहान, पुजार व महतो द्वारा सबसे पहले जतरा स्थल स्थित शक्ति खूंटा में विधिवत पूजा अर्चना किया गया। जतरा में खरता, टाटी, गितिलगढ़, टोडांग, ककरगढ़ सहित दर्जनों गांवों का खोड़हा मौजूद होकर आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल, नगाड़े व पारंपरिक भेषभूषा में एक से बढ़कर एक जतरा गाना प्रस्तुत करते हुए रीति रिवाज को जीवंत किया। जतरा में आयोजक समिति द्वारा सभी खोड़हा को सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र व विदाई दिया गया। हनहट जतरा में गांव के पहान द्वारा लकड़ी का घोड़ा में सवार होकर पूरा जतरा स्थल में घुमाया जाना एक अलग तरहः का ही दृश्य दिखलाता है। जतरा में तरह तरह की खिलौने व मिठाइयों की दुकाने सजी थी जहाँ छोटे से लेकर वृद्ध सभी के द्वारा खूब खरीददारी किया गया। जतरा समिति द्वारा विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए मंच और साउंड की व्यवस्था किया गया था ताकि निगारणी रखी जा सके। जतरा को सफल बनाने के लिए पहान, पुजार, महतो, श्यामसुंदर उरांव, सोमा उरांव, साधु उरांव, मंगलदेव उरांव, विजय उरांव, लाला उरांव, श्याम उरांव, जलेश्वर उरांव, विष्णु उरांव, सावित्री उरांव, मंगरा उरांव, सुकरा उरांव, सुनील उरांव, सोमा उरांव, बंधु उरांव, दिलीप उरांव, नागेश्वर उरांव सहित आयोजकों के योगदान रहा।