लोहरदगा में ईडी की ताबड़तोड़ रेड, ईडी के अधिकारियों ने आरोपियों के परिजनों से करीब 5 घंटे तक किया पूछताछ
By Team orange hindi

लोहरदगा। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब और तेज हो गई है। इसी को लेकर ईडी ने लोहरदगा में आरोपी सैफ अंसारी और अमन अंसारी के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ईडी की कार्रवाई घंटों तक चली और परिजनों से पूछताछ की गई। ईडी की टीम ने पहले से न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास समेत कई स्थानों की तलाशी ली। जांच एजेंसी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, संदिग्ध संपर्कों और संभावित साजिश की परतें खोलने के लिए सबूत जुटाने में लगी है। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम पाकिस्तान द्वारा ऑपरेट होने वाले आतंकवादी संगठनों के जुड़े गतिविधि को लेकर पूछताछ किया है। इस हाई-वोल्टेज कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पूरे अभियान के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी रही और ऑपरेशन को पूरी गोपनीयता के साथ अंजाम दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले एनआईए ने इसी मामले में लोहरदगा के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी की कार्रवाई को उसी जांच का अगला चरण माना जा रहा है।