Orange hindi lohardaga live

नौवीँ राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में 8 चयनित, आठ स्वर्ण पदक विजेता बालिका खिलाड़ी हुए दिल्ली के रवाना

By Team lohardaga live

Sports
चयनित बालिका खिलाड़ी

लोहरदगा। नौवीँ राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में दिनांक 9 से 12 अक्टूबर 2025 मेंआयोजित होगी। जिसमें लोहरदगा जिले के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 8 स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी भाग लेने कों लेकर 7 अगस्त को जिला खेल पाधिकारी उपवन बाड़ा, तथा शिक्षा पदाधिकारी सुनन्दा दास, एडीपीओ, बाल कल्याण पदाधिकारी ने अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहित करते हुए रावना किया। खेल पदाधिकारी ने कहा की हमें उम्मीद है कि खिलाड़ी लोहरदगा और झारखण्ड राज्य का नाम रौशन करेंगें। लोहरदगा गतका संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने खिलाडियों को जीत कर लौटने की आशा की है, वहीं जिला सचिव अमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हमारी टीम स्वर्ण पदक जीत कर आएं। इस प्रतियोगिता में खिलाडियों चयन 25-26 अगस्त 2025 को धनबाद में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 8 बालिका खिलाड़ियों द्वारा 4 स्वर्ण पदक विजेता आयु वर्ग -14 वर्ष टीम इवेंट फरी सोटी प्रतियोगिता में पलक रानी, आकांक्षा, प्रियांशु और सिवनी कुमारी कैरो प्रखंड से तथा 4 स्वर्ण पदक विजेता बालिका खिलाड़ी आयु वर्ग -17 वर्ष में कुडू़ की टीम इवेंट एकल सोटी प्रतियोगिता में रेणुका कुमारी, निकिता कुजूर, मीनाक्षी कुमारी और नैन्सी कुमारी कुल 8 स्वर्ण पदक विजेता के आधार पर हुआ है.. सभी खिलाड़ी आज 8 आठ अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।