Orange hindi lohardaga live

चुनाव आयोग के बयान से विपक्ष के आरोपों की स्थिति हुई स्पष्ट : भाजपा

By Team orangehindi

political
चुनाव आयोग के बयान से विपक्ष के आरोपों की स्थिति हुई स्पष्ट : भाजपा

एसआईआर और फॉर्म-6 को लेकर लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला इकाई ने मंगलवार को पावरगंज स्थित होटल नोवेल्टी में प्रेस वार्ता कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर को लेकर कांग्रेस व विपक्षी दलों के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हालिया बैठक और जारी संयुक्त प्रेस नोट के बाद एसआईआर समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो गई है।

जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल निर्वाचन आयोग के निर्णयों पर सवाल उठाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण के बाद कई आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र एसआईआर अथवा किसी नीतिगत विषय से संबंधित नहीं था। उनके अनुसार, यह प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक मामले से संबंधित था। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के आधार पर संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने फॉर्म-6 के घोषणापत्र में बदलाव किए जाने के आरोप को भी निराधार बताया।

महामंत्री पशुपति नाथ पारस और पवन तिग्गा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से समय-समय पर ईवीएम और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस नेतृत्व को अपने लगाए गए आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

और पढ़ें