लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न
By Team Lohardaga live

पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की घोषणा
लोहरदगा। जिले के बख्शिडीपा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। चुनाव की निगरानी के लिए प्रदेश से आए जिला पर्यवेक्षक, पूर्व विधायक एवं एससी मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास तथा जिला चुनाव अधिकारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला संगठन की संरचना के अनुसार लोहरदगा भाजपा को दस मंडलों में विभाजित किया गया है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव बूथ अध्यक्ष, समितियों तथा प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों की पात्रता की विधिवत जांच के बाद कराए गए। पात्रता का सत्यापन पूर्ण होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया चली, जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने तीन मंडल अध्यक्षों और दो जिला प्रतिनिधियों के नाम घोषित किए।
घोषित पदाधिकारियो में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, किस्को मंडल अध्यक्ष राजकुमार मुंडा, जिला प्रतिनिधि जगरनाथ राम, कुड़ु पूर्वी मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी तथा जिला प्रतिनिधि विश्वजीत भारती शामिल है।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, प्रदेश एसटी मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष बालकृष्ण सिंह, नवीन कुमार टिंकू, हर्षनाथ महतो, सरिता देवी, अजय कुमार पंकज, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, राजकिशोर साहू, बजरंग उरांव, राजेंद्र महतो, सुरेश लोहरा, पवन तिग्गा, सुरेश बैठा, संगीता कुमारी, राजेश महतो, अमरेश भारती, लखन उरांव, कपिन्द्र महतो, अभिषेक चौहान, संजय महतो, ज्ञानेश गुप्ता, परमेश्वर उरांव और विक्की कुमार सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण हुई, जिसे पार्टी संगठन ने लोकतांत्रिक मजबूती का प्रतीक बताया।
