पेशरार प्रखंड में बिजली संकट गहराया,10 दिनों से अंधेरे में डूबे 35 गांव
By Team lohardaga live

पेशरार। लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से बिजली नहीं होने से दो पंचायत के कुल 30 से 35 गांव के लोग अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह क्षेत्र काफ़ी घाना जंगलवर्ती क्षेत्र है और अब बिजली की अनुपलब्धता ने लोगों का जीवन और भी कठिन बना दिया है। बता दे की बिजली संकट से पेशरार प्रखंड के दो पंचायतों के 30 से 35 गांवों के लोग प्रभावित हैं। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारी को फोन करने पर फोन रिसीव कर जनता से बात करने से भी कतराते हैं , कोई जबाब नही देते हैं। पेशरार थाना के थाना प्रभारी बीरेंदर कुमार के द्वारा भी जनता के सुलभ हेतु बिजली बिभाग से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बिभाग द्वारा कोई पहल नही किया गया। पेशरार का जनता से पूछे जाने पर कहा की 10 दिनों से बिजली नहीं होने से दो पंचायत के लोग काफ़ी परेशान है खासकर स्कूली बच्चों को रात का पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित है साथ मे महत्वपूर्ण पर्ब दीपावली भी गिने चुने दिन बाकी रह गया इस परिथिति से पेशरार का जनता अंधेरा से जूझ रही है। पेशरार में बिजली नही होने से सारा गाँव अंधेरा व सुनसान लग रहा है । पेशरार के ग्रामीणों का कहना है कि पेशरार के जितने भी जन प्रतिनिधि है मन मतलबी है। 10 दिन से पेशरार अंधेरा में डूबे होने से भी कोई सुधि लेने वाला नही कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया गया लेकिन कोई उचित पहल नहीं किया गया। अब तक बिजली बहाल नहीं होने से पेशरार जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहना मुहाल हो गया है उन्होंने कहा की अंधेरा होने के कारण जंगली जानवरो का भी डर होता है। इस मामले पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता साबिर अंसारी से बात करने पर उन्होंने कहा की बिजली केबल में त्रुटि है जल्द ही इस समस्या का समाधान कर बिजली बहाल कर दिया जाएगा।
