Orange hindi lohardaga live

प्रतियोगी परीक्षाओं में इमर्जिंग फ्यूचर के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

By Team Lohardaga live

Education
समान समारोह के दौरान उपस्थित छात्र - छात्राएं व शिक्षक

चयनित छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र- छात्राएं

लोहरदगा। स्थानीय शिक्षण संस्थान इमर्जिंग फ्यूचर ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। लोहरदगा के बरवाटोली स्थित इमर्जिंग फ्यूचर के विद्यार्थियों ने वर्ष 2025 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है।

सम्मान समारोह का आयोजन

सफल विद्यार्थियों के सम्मान में इमर्जिंग फ्यूचर परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2025 की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में सर्किल इंस्पेक्टर पद पर चयनित मधु कुमारी शामिल रहीं। एसएससी जीडी में चयनित विद्यार्थियों में कृष्ण उरांव (बीएसएफ), संजय उरांव (सीआईएसएफ), राकेश साहू (सीआरपीएफ), अल्ताफ आलम (एसएसबी), रितिक कुमार (बीएसएफ) और मनीराम (सीआरपीएफ) शामिल हैं।

अग्निवीर में चयनित विद्यार्थियों में करण कुमार और देव राम रहे।

रेलवे में चयनित अंकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।

वहीं झारखंड ग्रामीण पुलिस में चयनित प्रियंका कुमारी, संतोषी कुमारी, तारा, सुषमा और जूली को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

संस्थान की भूमिका को विद्यार्थियों ने बताया अहम

चयनित विद्यार्थियों ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे शहर में इमर्जिंग फ्यूचर का होना किसी वरदान से कम नहीं है। सीमित संसाधनों में भी संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। विद्यार्थियों ने यह भी बताया कि यहां के शिक्षक विषयों को सरल तरीके से समझाने के साथ-साथ समय-समय पर उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर इमर्जिंग फ्यूचर के डायरेक्टर विकास सर्राफ तथा मेंटर्स नेहा, सीताराम और सीमा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के प्रबंधक विकास सर्राफ ने कहा कि इमर्जिंग फ्यूचर शुरू से ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही दिशा देने के लिए कार्य करता आ रहा है। भविष्य में भी संस्थान इसी समर्पण के साथ विद्यार्थियों को सफलता की राह पर आगे बढ़ाता रहेगा।