14 अक्टूबर के समारोह में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
By Team orangehindi

जय श्रीराम महिला समिति की बैठक में आयोजन की सफलता के लिए बनी रणनीति
लोहरदगा। जय श्रीराम महिला समिति की बैठक निंगनी पंचायत अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई।
जिला संरक्षक लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि समाज और संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने समारोह में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। जिला संरक्षक एवं स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो ने भी आपसी सहयोग और एकता को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
मौके पर अजय सोनी, अनूप गुप्ता, उदय महतो, विक्की कसेरा, बजरंग साहू सहित समिति की सदस्य पानपत्ति देवी, सविता देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, प्रतिमा देवी, बिरसमुनि देवी, इंद्रावती देवी, संपत्ति देवी और पूनम देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।