Orange hindi lohardaga live

भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

By Team orangehindi

political
भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

सभी मोर्चों के नए पदाधिकारियों की जल्द होगी घोषणा

लोहरदगा। जिला भाजपा की संगठनात्मक बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और हाल में संपन्न सेवा-संकल्प यात्रा एवं सेवा ज्योति-यात्रा की समीक्षा की गई।

बैठक की शुरुआत भारत माता और भाजपा के संस्थापकों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि दोनों यात्राओं को जनता का समर्थन मिला। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की सेवा भावना को लोगों तक पहुंचाया।

बैठक में युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि इन मोर्चों के नए पदाधिकारियों की घोषणा जल्द प्रदेश समिति करेगी। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सेवा भाव को संगठन की ताकत बताया। श्रीचंद प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की पूंजी कहा, जबकि वरिष्ठ नेता ब्रजबिहारी प्रसाद ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की।

बैठक में नवीन कुमार टिंकू, धीरज प्रसाद, अमरेश भारती, राजेश महतो सहित जिला समिति के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव ने किया।

और पढ़ें