लोहरदगा प्रीमियर लीग के चौथे दिन मैदान में दिखा जोश और जुनून
By Team Lohardaga live


लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रहे लोहरदगा प्रीमियर लीग का चौथा दिन खेल प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर रहा। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, पहला मैच किस्को किंग्स बनाम कैरो काइनेटिक्स और दूसरा मैच भंडरा बुल्स बनाम लोहरदगा लायंस के बीच हुआ।
पहला मुकाबला : कैरो काइनेटिक्स की धमाकेदार जीत
दिन का पहला मैच शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि एनडीसी अभिनीत सूरज और विशिष्ट अतिथि लोहरदगा अंचल अधिकारी रामनारायण खलखो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
अतिथियों ने कहा कि यह लोहरदगा के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार इस तरह का बड़ा टूर्नामेंट यहां आयोजित किया जा रहा है। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों की भागीदारी से स्थानीय प्रतिभाओं को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सांसद सुखदेव भगत के इस सराहनीय प्रयास की सबने प्रशंसा की।
मैदान पर कैरो काइनेटिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किस्को किंग्स को 4–1 के अंतर से मात दी।
दिन के मैन ऑफ द मैच रहे राकेश महतो (जर्सी नंबर 12) जिनकी लाजवाब फुटवर्क और रणनीति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दूसरा मुकाबला : उत्साह से भरा लोहरदगा लायंस बनाम भंडरा बुल्स
दूसरे मैच के अतिथि के रूप में नगर परिषद प्रशासक श्री मुक्ति किंडो पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ, साजिद अहमद, चंगू आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, कुणाल, अभिषेक, गुलाम जिलानी, विजय चौहान, मुजम्मिल अंसारी, राधेश्याम साहू, नंदकिशोर शुक्ला, लाल विकास शहदेव, शुक्रा उरांव, सोनू कुरैशी, दयानंद उरांव, तारीक अनवर, मनोज भगत, माजिद चौधरी, राजीव टाना भगत, राजू कुरैशी, रामू साहू, आरिफ अख्तर, गौतम कुजूर, वीरेंद्र यादव, मुस्ताक अहमद, मनोज सोन तिर्की, मुजिबुल रहमान, सूरज कुमार, किशोर उरांव, मोइन अंसारी, अमित अम्बर मिंज, लच्छू उरांव, संदीप उरांव, सफीजुल अंसारी, अनमोल भगत, एजाज कुरैशी, संदीप खाका, रफीक अंसारी, सुधीर कुमार वर्मा, आदिल करीम, लक्ष्मण भगत, शमीम अंसारी, सुरेन्द्र लोहरा, खुर्शीद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लोहरदगा प्रीमियर लीग अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जिले के खिलाड़ियों के सपनों का मंच बन चुका है। हर मैच के साथ खिलाड़ियों का उत्साह, दर्शकों की तालियां और आयोजन समिति का समर्पण इस आयोजन को ऐतिहासिक बना रहा है।
