Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में कल खुलेगा पीटर इंग्लैंड मेंस वियर का एक्सक्लूसिव शो रूम

By Team Lohardaga live

General
पीटर इंग्लैंड

अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की मौजूदगी से शहर में तेजी से बढ़ रहा है व्यापारिक विकास

लोहरदगा। जिला अब विकास और आधुनिक व्यापारिक विस्तार की नई कहानी लिख रहा है। पिछले एक-दो वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने मॉल और आउटलेट के माध्यम से लोहरदगा नगर में प्रवेश किया है। इसी क्रम में कल आदित्य बिड़ला ग्रुप के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय ब्रांड *पीटर इंग्लैंड* के एक्सक्लूसिव मेंस वियर शो रूम का शुभारंभ होने जा रहा है।

न्यू रोड, लोहरदगा स्थित इस नए शो रूम का उद्घाटन चेंबर अध्यक्ष रीतेश कुमार के कर-कमलों द्वारा सुबह 11:30 बजे किया जाएगा।

शो रूम के संचालक राकेश झा ने बताया कि इस एक्सक्लूसिव आउटलेट में 12 वर्ष से ऊपर के सभी पुरुषों के लिए शर्ट, पैंट, टी-शर्ट सहित अनेक प्रकार के परिधान आधुनिक डिज़ाइन और विभिन्न रंगों में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही एक निर्धारित राशि की खरीदारी पर ग्राहकों को उपहार या आकर्षक छूट का भी लाभ दिया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर लोहरदगा जिला के सभी गणमान्य व्यक्तियों को सादर आमंत्रित किया गया है। यह नया शो रूम न केवल फैशन पसंद करने वालों के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि शहर के व्यावसायिक विकास में भी नई ऊर्जा जोड़ेगा।