Orange hindi lohardaga live

जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई व्यापक चर्चा

By Teem Lohardaga live

Administrative
बैठक करते पीडीजे, उपायुक्त व अन्य

लोहरदगा। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में 18 नवंबर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीजे प्रथम सह विशेष कोर्ट पॉक्सो एंड इलेक्ट्रिसिटी एक्ट स्वयंभू, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष डालसा डॉ. कुमार ताराचंद, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य सादिक अनवर रिज़वी, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार सहित भवन निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर उपस्थित थे।

बैठक में विक्टिम कंपनसेशन से संबंधित सात मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जिले में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर की तिथि निर्धारण और सफल आयोजन की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा 13 दिसंबर 2025 को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 29 नवंबर 2025 को बिजली मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया।

बैठक में न्याय सदन डीएलएसए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में एमवी अधिनियम के तहत एफएआर/डीएआर प्रस्तुत करने तथा जिला स्तरीय सशक्त समिति के गठन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।