Orange hindi lohardaga live

डीएवी लोहरदगा में सामुदायिक सहायकों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

By Team lohardaga live

Culture
प्रोग्राम में शामिल विद्यार्थी

लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय लोहरदगा के प्राचार्य जीपी झा के नेतृत्व व निर्देशन में जूनियर डीएवी के प्रभारी अश्विन कुमार पात्रों द्वारा सामाजिक समुदाय के सहायकों जैसे डॉक्टर पुलिस वकील शिक्षक किसान सैनिक आदि पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर प्रचार्य ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है समुदाय अथवा समाज से पृथक उसका कोई अस्तित्व नहीं है।सामुदायिक सहायक हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं; वे समुदाय को सुरक्षित और स्वस्थ रखते हैं, समुदाय के लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं, और समुदाय को अधिक कुशलता से कार्य करने में मदद करते हैं। विद्यार्थियों को सामुदायिक सहायकों के कार्य, उनकी आवश्यकता तथा प्रकार से परिचित नहीं करवाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के मध्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहायकों का आकर्षक रूप धारण कर सबका मन मोह लिया तथा समाज के लोगों की एक दूसरे पर आश्रितता को समझा। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी में अरिका भगत कृष सोनी महाम परवेज पृषा कुमारी रुहान अंसारी सान्वि साहू वर्नन कृष्णा केसरी तथा आश्विका भारती ने कक्षा एलकेजी में कनक मुखियार राजश्री आनंद संविका सौरभ आद्या चंद्रा पवन वीर राज समृद्धि राजपूत वैभव सोनी करिए अब्दुल्ला आदित्य कुमार सूर्यांश वर्मा रौनक तिमरा सोबिया जैनेब रिशिता वाही कक्षा यूकेजी में रेयांश उरांव मनीष यादव अद्वैत आलोक श्लोक कुमार सिद्धार्थ मित्तल विराजसोनी वेदांत सोनी शिवेश कुमार अमन अंसारी कमल नयन कुमार ऋषभ साहू विवान बांका कृतिका कुमारी श्रेया कुमारी प्रियांशी यादव मिष्टी तिर्की विवान देव शिवांश महतो मयूरेश कृष्णा केसरी हर्षित आनंद पृषभ राज ऋषभ कुमार कक्षा प्रथम में साची एंजेल वेदिका गुप्ता ईशा सोनी स्नेहा कुमारी आरोही गोयल यश सोनी भीमसेन कुमार साहू कन्यका गुप्ता निहारिका रंजन आकृति कुमारी अथर्व राज टोप्पो अक्षत यादव साक्षी साहू अंश रंजन जयेश कुमार चिरंजीव मिंज अवनी रविदास तथा अर्चित मिश्रा ने तथा कक्षा द्वितीय में निधि कुमारी पाही पूर्वी ऐंजल उराँव अक्षया वैदेही केसरी निशि कुमारी काव्या गुप्ता आरुष कुमार विनीत कुमारी दर्शिल भगत मरिविल भारद्वाज सिंह रोहित ऋषि प्रोतिष्ठा गोरांई काव्या मुखियार नमीरा साजिद उर्वशी कुमारी सादिक अख्तर सैयद इब्राहिम प्रणीश राज अमन उरांव आदर्श वेदांत नव्या गुप्ता अलिका अंबर प्राणवी प्रिया काव्या तरूशी अन्वी रानी समृद्धि भारती काशवी कुमारी खुशी साहू खुशी कुमारी तथा शानवी कुमारी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस प्रतियोगिता में शिक्षक अश्विन पात्रों संगीता मित्तल रजनी प्रसाद सोमिता दास श्वेता कुमारी प्रियंका कुमारी व रिनी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिक्षिका पूनम सिंह व परमित कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।