लोहरदगा डीएमओ की तानाशाही के खिलाफ पँद्रह सौ बॉक्साइड ट्रक 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
By Team orangehindi

*लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन* लोहरदगा गुमला लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन की एक आम बैठक आज लोहरदगा बक्सीडीपा कार्यालय के समीप संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की, बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा डीएममो (जिला खनन पदाधिकारी )के तानाशाही रवैया के खिलाफ एसोसिएशन ने आंदोलन की घोषणा की. बैठक में चर्चा करते हुए कहा गया की पिछले महीनो से लोहरदगा डीएममो गलत तरीके से बॉक्साइट ट्रकों को पकड़कर जब्त कर ले रहे हैं और उस ट्रक पर ढाई से तीन लाख फाइन लगा रहे हैं ,लोहरदगा डीएमओ का कहना है की जो माइंस ऊपर पाट कुजाम से हेसल तक की दूरी लगभग 115 किलोमीटर है लेकिन डीएमओ उसको 64 किलोमीटर बता करके ट्रक मालिकों को 3 से 4 घंटे में ट्रकों को खाली करने को कहा जा रहा है, जबकि पहाड़ से लेकर लोहरदगा हेसल तक तीन फॉरेस्ट चेक नाका पडते हैं जहां पर इँट्री कराने में एक ट्रक को आधा से एक घंटा लगता है ,हाट बाजार, स्कूल सड़क जाम ,नो एंट्री ,वीआईपी मूवमेंट में नो एंट्री ,धरना ,प्रदर्शन ,जुलूस साइकिल रेस ,मेला ,त्यौहार ड्राइवर का भोजन ,गाड़ी का खराब होना यह संभव ही नहीं है, लेकिन डीएमओ कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है .इसी तरह गुरूदरी ,अमतीपानी, कुजाम,चिरोड़ीह, भैंसबथान सेरंगदाग सभी माइंसों की दूरी को लगभग आधा करके दिखाया गया है और इस दूरी को आधार मानकर डीएमओ गलत तरीके से ट्रकों को जब्त कर रहे हैं और जानबूझकर ट्रक मालिकों को परेशान कर रहे हैं ,इस संदर्भ में लोहरदगा उपायुक्त महोदय एवं डीएमओ लोहरदगा को मिलकर पूर्व में भी लिखित आवेदन दिया गया था कि आप दूरी को सुधार करें और इस तरह से ट्रकों को ना पकड़े किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं है और दो ट्रकों को अभी तक जब्त करके रखा गया है, इसी के विरोध में एसोसिएशन 12 सितंबर को लोहरदगा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देगी, इसके बाद भी दोनों जब्त ट्रकों को अगर प्रशासन नहीं छोड़ती है और इस तरह से दूरी गलत बता कर फाइन लेना बंद नहीं करती है तो 21 सितंबर से ऊपर पाट बॉक्साइट माइन्स में चलने वाले 1500 ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा, जब तक की जिला प्रशासन ट्रक मालिकों के साथ न्याय नहीं करती है वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन ने हिंडाल्को कंपनी के प्रति भी आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि जब चालान में दूरी कम लिखकर डीएमओ इस तरह से मनमानी कर रहे हैं और हिंडाल्को हाथ में हाथ देकर बैठी हुई है ,तो हिंडाल्को को भी एसोसिएशन दो दिनों के अंदर ज्ञापन सौंपेगा कि आप दोनों जब्त ट्रकों को छुड़ाए और जब तक हिंडालको कंपनी जिला प्रशासन से मिलकर इस समस्या का समाधान नहीं करती है ,तब तक ट्रकों का परिचालन अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा और 12 से 21 सितंबर के बीच में गुमला जिला प्रशासन से भी मिला जाएगा और लिखित दिया जाएगा और इस बीच में मशाल जुलूस ,नुक्कड़ सभा ,धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे .आज की बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह सचिव मुद्रिका यादव, रहमान अंसारी, रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सह कोषाध्यक्ष इरफान दानिश उपाध्यक्ष शशिकांत लाल दास हरिचरण प्रसाद साहू जतरू मुंडा तारकेश्वर महतो जसबीर एक्का मुंतज़िर आलम इम्तेयाज उर्फ बबलू ,मुमताज आलम ,अजमल कुरैशी इरशाद व मनीष सिंह शंकर प्रजापति रफीक अंसारी महेंद्र प्रसाद साहू बबलू खान ,सह सचिव सुमित विश्वकर्मा, बरज सिंह रहमत अंसारी फिरोज राही महताबा आलम गुड्डू मनोज कुमार गुप्ता राजेश विश्वकर्मा मोहम्मद अमानुल्लाह संदेश कुमार प्रजापति संजीव शर्मा अनिल साहू मुख्तार अंसारी मुन्ना खान बृजेश साहू अनूप कुमार भारती ,मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा प्रदीप कुमार संजय साहू शिवनाथ यादव सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अवधेश मित्तल के अलावा राजन खान मुकेश साहू विनोद साहू निरंजन बडाईक,दिलीप साहू बृजेश साहू मोहम्मद मिनहाज विशुन प्रजापति मोहम्मद राशिद सामू मियां अनुप भारती मंटू साहू महेंद्र प्रजापति राजेंद्र प्रजापति कामेश यादव सुरेंद्र यादव शिवनाथ यादव दिनेश प्रसाद किशोर राम मुकेश साहू मोहम्मद फिरोज किशोर किनोडिया विनोद महतो विदुल महतो शंकर उरांव गजाधर प्रजापति फुलदेव उरांव प्रमोद कुमार हाजी शमशेर कुरैशी बालेसर प्रजापति गजाधर प्रजापति शंकर प्रजापति दीपक साहू मोहम्मद आदिल शकील खान शोएब अख्तर प्रमोद, हाशिम अंसारी जीतू सिंह मोती सिंह विनोद साहू मजीद अंसारी पंकज साहू अनिल उरांव अरुण साहू बंटू साहू विक्रम उरांव संजय साहू, एसके मिश्रा समीम कुरेशी जाहिद अख्तर मोहम्मद रिजवान रफीक अंसारी साजिद अंसारी कंचन महतो आदित्य कुमार यादव रूपेश चंद्र सिंह सोहेल अख्तर रामकिशोर राम नीरज कुमार मोहम्मद कैश पवन सिंह पंकज कुमार मुन्ना भगत जयराम उरांव विनोद साहू सहित सैकड़ो ट्रक मालिक उपस्थित थे