सेरेंगदाग में हिंडाल्को सीएसआर के सहयोग से पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
By Team orangehindi


खेल हमें अनुशासन सिखाता है: अखिलेश सिन्हा
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए, 32 टीमों ने लिया है भाग*
लोहरदगा:
सेरेंगदाग खनन क्षेत्र अंतर्गत युवा क्लब, सेरेंगदाग द्वारा हिंडाल्को सीएसआर के सहयोग से पांच दिवसीय युवा मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरीय खान प्रबंधक अखिलेश सिन्हा, खान प्रबंधक (बी) ऋषभ गौरव, उप मुखिया बीरेन्द्र उरांव की अगुवाई में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। दोनों टीमों को बेहतर खेलने के लिए सबों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर वरीय खान प्रबंधक अखिलेश सिन्हा ने खिलाड़ियों को कहा कि खेल हमे अनुशासन एवं उत्तम तालमेल सिखाता है। खेल के माध्यम से आगे बढ़ें।
खान प्रबंधक, सेरेंगदाग (बी) ऋषभ गौरव ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ खेलें। उन्होंने खेल को अपने करियर बनाकर आगे बढ़ सकते हैं।
अभय भारती ने आयोजन समिति को बधाई दी एवं पूरे निष्पक्षता के साथ आयोजन किए जाने की सलाह दी।
आज खेले गए मैच में एफ सी लास्ताड़ 1-0 एसटी ब्रदर्स को, बेती की टीम ने जय सरना कुरकुरिया देवाकी, डीएफसी इटा ने ऑरेंज क्लब आर्मी, एसटी कुराग ने युवा टीम मैलापाट को क्रमशः 1-0 से हराकर अपने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में गए। मैच रेफरी की भूमिका में राजेश उरांव एवं राजकुमार उरांव रहे, जबकि साइड लाइन मैन की भूमिका रामविलास उरांव एवं जीवन उरांव सक्रिय थे।
*प्रतियोगिता के शुभारंभ में इनकी रही उपस्थिति*
प्रतियोगिता के आयोजन में युवा समिति, सेरेंगदाग के उप मुखिया बीरेन्द्र उरांव, मार्गदर्शक शिवलाल उरांव, रामविलास उरांव, आनंद, मनीष, बिपति उरांव, ब्रजकिशोर, बाबूलाल उरांव, जीवन उरांव, पवन, मनोज सिंह, दिनेश मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में हिंडालको के अधिकारी अभय तांती, अजय सिंह, नवनीत जायसवाल, पवित्रो पाणिग्रही, कुणाल कुमार, एएनएम रीमा कुमारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।