Orange hindi lohardaga live

अदालिया कमेटी की बैठक में गहमागहमी, चार मामलों की सुनवाई के बाद अगली तारीख तय

By Team Lohardaga Live

social
मामलों की सुनवाई करते अंजुमन के पदाधिकारी

लोहरदगा में अदालिया कमेटी की बैठक रविवार को हुई, जिसमें चार अलग-अलग मामलों की सुनवाई हुई। बैठक में पक्ष-विपक्ष ने अपनी दलीलें रखीं और कमेटी ने अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी।

मामलों की जानकारी

पहला मामला इस्लामनगर निवासी अफसर अंसारी और मुमताज अंसारी के बीच भूमि विवाद का था। दूसरा मामला नूर नगर की फरजाना परवीन और मोहम्मद दानिश के बीच आपसी पारिवारिक विवाद का था। तीसरा मामला गुलनाज खातून और मोहम्मद इसराफिल अंसारी के बीच आपसी नाइतेफाकी का था। चौथा मामला मोहम्मद सफी आलम और रुकसाना खातून एवं रेहाना खातून के बीच भूमि विवाद का था।

कमेटी का मकसद

अदालिया कमेटी के सचिव शाहिद अहमद ने कहा कि कमेटी का मकसद समाज में आपसी विवादों को अदालत के बजाय आपसी सुलह-सफाई से सुलझाना है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इंसाफ भी हो और भाईचारा भी कायम रहे।

बैठक में उपस्थित

बैठक में सेक्रेट्री शाहिद अहमद, नाइब सदर आरिफ हुसैन बबलू, जॉइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरेशी, अनवर अंसारी, इरशाद आलम, अबुल कलाम तैगी और असगर तैगी समेत कई सदस्य मौजूद थे।