Orange hindi lohardaga live

फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ सफल आयोजन, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हुए शामिल

By Team Lohardaga Live

Sports
मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित खिलाड़ी
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अभिनव सिद्धार्थ भगत

लोहरदगा। भंडरा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम डुमरी में आदिवासी फुटबॉल क्लब के तत्वधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का सफल आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि खेल के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ-साथ आर्थिक विकास भी संभव है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, यदि आपके जोश और जनून में अनुशासन शामिल हो तो आप अवश्य लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

इस टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार जय मां सरना क्लब पंडरिया, द्वितीय पुरस्कार संदीप ब्रदर्स जाम टोली, तृतीय पुरस्कार गंगा ब्रदर्स लतरातू एवं चतुर्थ पुरस्कार एस एफ सी भरनो ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान, लछु उरांव, जीत वाहन उरांव, रंजन उरांव, विजय उरांव, गौतम राजू उरांव, सिमरोन प्रकाश उरांव, नेमहस अतिस शिला कुमारी एवं आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। इससे पूर्व आयोजन समिति के द्वारा अभिनव सिद्धार्थ का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत कर मंच तक लाया गया और शाल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।