पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने बाबा दुखन शाह की मजार पर चादरपोसी कर अमन-चैन की दुआ मांगी
By Team Lohardaga live

उर्स सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक : बलराम साहू
लोहरदगा। जिले में हज़रत बाबा दुखन शाह (रह.) की पवित्र मजार पर आयोजित 101वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने चादरपोसी कर जिले की उन्नति, शांति और सामाजिक सौहार्द के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर वे अपने निवास स्थान से पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में मजार परिसर पहुंचे और अकीदत के साथ चादर अर्पित की।
उर्स के मौके पर मजार परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने बाबा की दरगाह पर मत्था टेककर अपनी मन्नतें मांगीं और दुआओं में शामिल हुए। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।
इस अवसर पर बलराम साहू ने कहा कि हज़रत बाबा दुखन शाह (रह.) की शिक्षाएं मानवता, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनकी दरगाह सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की परंपरा नफरत छोड़कर मोहब्बत अपनाने, भेदभाव मिटाकर एकता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने दुआ मांगी कि लोहरदगा जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे और जिले का हर नागरिक सुख, शांति और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करे। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास तभी संभव है जब समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और भाईचारा मजबूत बना रहे।
इस मौके पर लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सहित रुद्र कुमार, शंभू साहू, चंदन साहू, संजय प्रसाद, निश्चय वर्मा, रितेश कुमार, अमित वर्मा, जितेंद्र महतो, अवधेश पाठक, रोबिल कुमार, रवि वर्मा, असगर अंसारी, इमरोज अंसारी, अतुल कुमार गणपत, रामजतन साहू, शुभम कुमार, नीतेश वर्मा, अनुराग वर्मा, सतीश उरांव, टिंकू कुमार, कुंदन कुमार, सत्यप्रकाश साहू, दीपक अग्रवाल, सचिन कुमार, जावेद अंसारी, वासी अहमद, कलीम खलीफा, हसरत अंसारी, जमील खलीफा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
