Orange hindi lohardaga live

पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव कल लोहरदगा में करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

By Team Lohardaga live

political
डॉ रामेश्वर उरांव, लोहरदगा विधायक

लोहरदगा। पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव कल दिन गुरुवार को लोहरदगा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने बताया कि डॉ. उराँव सबसे पहले कुडू प्रखंड का दौरा करेंगे, जहाँ वे कूड़ू फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में लोहरदगा वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा आयोजित हाथी एवं अन्य जंगली जानवरों से प्रभावित लोगों को मुआवज़ा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे से शुरू होगा।

इसके बाद डॉ. उराँव बी.एस. कॉलेज स्टेडियम, लोहरदगा पहुँचेंगे, जहाँ वे विधायक मद से अनुशंसित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा।

विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने जिले के सभी कांग्रेसजनों जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रखंड कांग्रेस कमेटियों, साथ ही बीस सूत्री अध्यक्षगण, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।