Orange hindi lohardaga live

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू

By Team lohardaga live

political
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलते पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू

सूबे के विकास, राजनीतिक साझेदारी सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई

लोहरदगा। पूर्व राज्यसभा सांसद और झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक झारखंड के विकास, राजनीतिक साझेदारी सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

राज्य में कांग्रेस झामुमो के महागठबंधन को और भी मजबूत करने को लेकर आपस में चर्चा की। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली जाने के क्रम में रांची एयरपोर्ट में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धीरज प्रसाद साहू के साथ कई विषयों को लेकर चर्चा की। जिसमें प्रमुख रूप से झारखंड के विकास, यहां की आवश्यकताओं, जनजातीय समुदाय के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विषयों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो मिलकर बेहतर ढंग से सरकार चला रहे हैं, राज्य में महागठबंधन की सरकार तेजी से विकास कर रही है साथ ही जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रही है। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन एक सुलझे हुए नेता हैं।क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे अधिक ध्यान दिया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक कई विषयों को लेकर बातचीत होती रही।मौके पर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की,अधिवक्ता सचितानंद चौधरी मौजूद थे।