पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मिशन। चौक दुर्गा पूजा पंडाल का किया विधिवत उद्घाटन
By Team Lohardaga Live
मां दुर्गा से जिले के तरक्की और विकास की कामना की है: धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है । लोग भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा के पूजा में लीन दिख रहे है। महासप्तमी के पूजन के साथ ही पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए हैं जिसके बाद मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। महासप्तमी के अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, एवं लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से शहर के मिशन चौक स्थित पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद ने मां जगदंबे का आशीर्वाद लिया. आरती की और पूजा-अर्चना भी की. पुरोहित ने पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि मां दुर्गा से जिले के तरक्की और विकास की कामना की है। साथ ही जिले के लोग अमन चैन के साथ एक दूसरे के साथ मिलकर त्यौहार मनाए और जिला का नाम पूरे देश में हो, ऐसा मां से कामना की है। इस अवसर पर अतिथियों को समिति के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल ने साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर,मनोज जायसवाल, बंटू जायसवाल,सहित पूजा समिति के लोग मौजूद थे।
Orangehindi
