निःशुल्क घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 नवंबर से
By Teem Lohardaga live

लोहरदगा। RSETI लोहरदगा में बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 24 नवम्बर 2025 से 30 दिवसीय निःशुल्क घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें चयनित ग्रामीण युवाओं को घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सर्विसिंग, वायरिंग, मोटर एवं पंखे की वाइंडिंग, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के साथ-साथ उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना, मार्केट सर्वे, मूल्य निर्धारण, बैंकिंग प्रक्रियाओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण युवक-युवतियाँ पात्र हैं तथा प्राथमिकता उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो प्रशिक्षण के बाद स्वयं का घरेलू विद्युत उपकरण सेवा केंद्र शुरू करना चाहते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, जाति प्रमाणपत्र एवं आवासीय प्रमाणपत्र आवश्यक हैं। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु 06526-299918, 9304965370, 7979039101, 9905705707 पर संपर्क किया जा सकता है।
