18 जनवरी को लोहरदगा में नि:शुल्क मेगा आई व हेल्थ कैंप
By Team Lohardaga live

साइंस फॉर सोसाइटी की ओर से गुदरी बाजार में होगा आयोजन
लोहरदगा। साइंस फॉर सोसाइटी इकाई की ओर से 18 जनवरी दिन रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे गुदरी बाजार हनुमान मंदिर के समीप स्थित महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में नि:शुल्क मेगा आई कैंप सह हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर में रांची के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मीनाक्षी नेत्रालय एवं गरुड़ आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह द्वारा आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा माइग्रेन, डिप्रेशन, एंजायटी एवं नींद से जुड़ी समस्याओं का भी नि:शुल्क इलाज एवं दवाइयों की सुविधा दी जाएगी।
इस मेगा हेल्थ कैंप के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में लोहरदगा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद, गुमला के सिविल सर्जन डॉ. शंभू नाथ चौधरी, लोहरदगा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कृपा शंकर पांडे ‘सुमन’, शिक्षाविद् मदन मोहन पांडे तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह शामिल होंगे।
सोसाइटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर सह कैंप ऑर्गेनाइजर संजय बर्म्मन ने बताया कि डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को पलामू, चतरा एवं रांची के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 400 से अधिक सफल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का अनुभव है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि समय की बचत के लिए अपना नाम पहले से गुदरी बाजार स्थित कंचन ज्वेलर्स में दर्ज करा लें।
