Orange hindi lohardaga live

देवस्थल मंदिर प्रांगण में विराजे गणपति,

By Team orangehindi

General
देवस्थल मंदिर  प्रांगण में विराजे गणपति,
देवस्थल मंदिर  प्रांगण में विराजे गणपति,

18 सितंबर को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

​लोहरदगा|: शांति नगर, किस्को मोड़ स्थित प्रसिद्ध देवस्थल मंदिर परिसर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। इस मंदिर प्रांगण में पिछले 11 वर्षों से लगातार गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

​इस 5 दिवसीय धार्मिक उत्सव के मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

​विशेष पूजा व महाआरती: 14 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे विशेष महाआरती की जाएगी। महाआरती में जिले की सुख-समृद्धि की कामना के लिए कई गणमान्य और सामाजिक लोग शामिल होंगे।

​ श्रद्धालु बप्पा को मोदक, देसी घी के लड्डू, फल और 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाएंगे। आरती के बाद प्रतिदिन श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद बांटा जाएगा।

​श्रद्धालुओं की ओर से 15 और 17 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

​18 सितंबर को विसर्जन:

उत्सव के अंतिम दिन, 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा किस्को मोड़, पतरा टोली और ब्लॉक मोड़ का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी, जहां परिसर स्थित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।पूजनों उत्सव मे बड़ी संख्या मे श्रद्धांलु उपस्थित थे

और पढ़ें