Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा के देवस्थल मंदिर में 14 सितंबर से सजेगा गणपति का दरबार,

By Team orangehindi

Culture
लोहरदगा के देवस्थल मंदिर में 14 सितंबर से सजेगा गणपति का दरबार,

18 को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

​लोहरदगा: सदर प्रखंड के शांति नगर किस्को मोड़ स्थित प्रसिद्ध देवस्थल मंदिर परिसर में इस वर्ष भी 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पिछले 11 वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी शुरू कर दी गई है।

​आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य गुड्डू प्रसाद ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन विशेष पूजा के बाद शाम सात बजे महाआरती और महाप्रसाद का वितरण होगा। श्रद्धालु भगवान गणेश को मोदक, घी के लड्डू, फल और विभिन्न मिठाइयों का भोग लगाएंगे। महाआरती में प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा,जहां जिले की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी।

​15 और 17 सितंबर को विशाल भंडारा: उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से 15 और 17 सितंबर को विशेष भंडारे का आयोजन होगा। पूरे उत्सव के दौरान हर दिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

​18 सितंबर को तालाब में होगा विसर्जन: 18 सितंबर को दोपहर दो बजे भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर लौटेगी, जिसके बाद परिसर स्थित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

और पढ़ें