Orange hindi lohardaga live

वार्ड 9 के विकास के लिए परवेज खान को दें सेवा का अवसर

By Team Lohardaga live

General
नामांकन के दौरान अपने समर्थकों के साथ उम्मीदवार

लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर वार्ड संख्या 9 से परवेज खान ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। परवेज खान ने वार्ड वासियों से अपील की कि उन्हें एक बार सेवा का अवसर देकर वार्ड के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनें।

परवेज खान ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि वार्ड की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की सुविधा, जर्जर सड़कों और नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें चुना गया तो वह हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करेंगे। परवेज खान ने विश्वास जताया कि वार्ड संख्या 9 की जनता विकास और जनसेवा के मुद्दे पर उन्हें अपना समर्थन देगी।