Orange hindi lohardaga live

विधायक मद से नव निर्मित आदिवासी अखड़ा का भव्य उद्घाटन,

By Team orangehindi

General
विधायक मद से नव निर्मित आदिवासी अखड़ा का भव्य उद्घाटन,
विधायक मद से नव निर्मित आदिवासी अखड़ा का भव्य उद्घाटन,

ग्राम प्रधान एवं पहान पुजार के साथ रोहित उरांव ने किया लोकार्पण

*लोहरदगा:| विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के विधायक मद से सोबरन टोली, लोहरदगा में नव निर्मित आदिवासी अखड़ा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। अखड़ा का उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं पहान पुजार के साथ रोहित उरांव के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्री रोहित उरांव के आगमन पर आयोजकों द्वारा आदिवासी रीति-रिवाज के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए रोहित उरांव ने सभी को आगामी *करमा पर्व* की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करमा पर्व केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी आदिवासी संस्कृति, भाईचारे और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि "आदिवासी अखड़ा हमारी पहचान और हमारी धरोहर है। यह सिर्फ नाच-गान की जगह नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, एकता और संस्कारों का केंद्र है। हमें अपनी आदिवासी धरोहर और संस्कृति की रक्षा करनी है और इसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है।"

इस मौके पर सभी ग्रामीण मुख्य अतिथि के साथ आदिवासी गीतों पर झूमते नजर आए।

उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला-पुरुष एवं युवा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव का आभार जताया।इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री रोहित उरांव के साथ माननीय विधायक के निजी सहायक संजय कुमार,जयंती उरांव,मीना उरांव,कलावती उरांव,शिवदयाल उरांव,महेश उरांव, चिन्हास् उरांव,विजय उरांव,सीमा उरांव,सुशील उरांव,दीपा केरकेट्टा, शुक्रा उरांव,राजू उरांव,बीरेंद्र उरांव,के साथ काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

और पढ़ें