Orange hindi lohardaga live

महाराष्ट्र के पुणेरी ढोल-ताशा की गूंज के बीच निकलेगी भव्य कलश यात्रा

By Team orangehindi

Special
महाराष्ट्र के पुणेरी ढोल-ताशा की गूंज के बीच निकलेगी भव्य कलश यात्रा

11 अक्टूबर को मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र, महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी से सजेगा धार्मिक आयोजन

लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, लोहरदगा के तत्वावधान में 11 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। कलश यात्रा में महाराष्ट्र से आने वाला पुणेरी ढोल-ताशा बैंड मुख्य आकर्षण होगा। इसकी गूंज के बीच श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की आराधना करते हुए यात्रा में शामिल होंगे।

कलश यात्रा में 25 महिलाओं और 25 पुरुषों की विशेष भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। समिति की ओर से माताओं-बहनों सहित सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

यात्रा का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सुबह सात बजे होगा। निर्धारित मार्ग के अनुसार कलश यात्रा पावरगंज से निकलकर बड़ा तालाब, गुदरी बाजार और मिशन चौक होते हुए मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर, बरवाटोली तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिलेगा।

और पढ़ें