स्वर्गीय नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज
By Team orangehindi

महात्मा गांधी जयंती पर खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, 7 अक्टूबर तक चलेगा फुटबॉल का रोमांच
लोहरदगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वर्गीय नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य उद्घाटनकर्ता एवं आजीवन संरक्षक दुर्गेश कुमार साहू ने किया। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
उद्घाटनकर्ता दुर्गेश कुमार साहू ने कहा कि स्वर्गीय नन्दलाल प्रसाद की स्मृति में आयोजित यह फुटबॉल प्रतियोगिता युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलप्रेमियों से मैचों में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश उराँव, संरक्षक कामेश्वर प्रसाद, फजल अब्बास, नंदकिशोर शुक्ला, अनिल उराँव, बुदू उराँव, कार्यकारी अध्यक्ष मोख्तार अंसारी, कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद साहू, सह-कोषाध्यक्ष सरताज अंसारी, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, दुखिया उराँव, धर्मवीर उराँव, महासचिव रुस्तम अंसारी, फिरोज अंसारी, रंजीत उराँव, सचिव सरफ़राज अंसारी, बालेश्वर उराँव, तबारक अंसारी, विजय पाठक, एनामूल अंसारी, मीडिया प्रभारी अफसर अंसारी सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।