Orange hindi lohardaga live

रांची में गीत का हुआ भव्य प्रीमियर, कलाकारों और आयोजन समिति को मिली सराहना

By Team Lohardaga live

Culture
रांची में गीत का हुआ भव्य प्रीमियर, कलाकारों और आयोजन समिति को मिली सराहना

हमीन आदिवासी रे के प्रीमियर में पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, बोले— आदिवासी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी

लोहरदगा/रांची। आदिवासी संस्कृति, परंपरा और संगीत को समर्पित गीत ‘हमीन आदिवासी रे’ का प्रीमियर रांची स्थित पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुखदेव भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, कला और संगीत देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे देश-दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

सांसद ने गीत से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के रचनात्मक प्रयास आदिवासी कला और संस्कृति को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रीमियर शो में बड़ी संख्या में कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, सांस्कृतिक प्रेमी और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। गीत के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद सुखदेव भगत ने आदिवासी अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

और पढ़ें