मसमानो मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
By Team Lohardaga live
Accident

लोहरदगा। भंडरा-लोहरदगा मुख्य पथ पर स्थित मसमानो मोड़ के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना में टांगर बसली थाना क्षेत्र के प्रयागो गांव निवासी हसीब अंसारी, भंडरा निवासी अजय महतो और दिनेश राम शामिल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब हसीब अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से टांगर बसली की ओर जा रहे थे, उसी समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
