कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में स्वास्थ्य शिवीर आयोजित
By Team lohardaga live

स्वास्थय शिविर में दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने कराया इलाज
लोहरदगा: कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्त पोषित कल्याण अस्पताल हेंसल बसारडीह लोहरदगा संचालित विकास भारती बिशनपुर में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम के द्वारा लोहरदगा रांची लातेहार आदि जिलों के तकरीबन 50 गांव के ग्रामीणों का चिकित्सा जांच किया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में हड्डी जोड़ नस रोग विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विजय प्रसाद एमडी फिजिशियन डॉक्टर शिव शंकर मुंडा दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुभव कुमार जनरल फिजिशियन डॉक्टर दिलीप खेस डॉ पी पी सिन्हा डीआर छाया डॉक्टर अविनाश कुमार आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शॉर्ट साइट आई हॉस्पिटल के द्वारा के द्वारा मरीज का चिकित्सीय जांच एवं परामर्श दिया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में नस एवं हड्डी रोग के 80 आंख रोग के 70 दंत रोग के 10 सामान्य बीमारी के 120 स्त्री रोग के 20 कुल 240 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया जिसमें सात मरीजों का एक्स-रे सिकल सेल एनीमिया टेस्ट 17 ,41 मरीज का 98 पैथोलॉजिकल टेस्ट किया गया साथ ही सभी मरीजों को निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया मेगा हेल्थ सिविल को संपन्न करने में प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक उमेश शर्मा मनोज त्रिवेदीराजीव रंजन मुकेश साहू जमुना देवी कंचन कुमारी,अरुण राम वरुण सिंह अंशु कुमारी सीमा उरांव अनीता क्रिकेटर अनीता देवी फारूक अंसारी लक्ष्मी देवी सुखमय कुंडू प्रीति तिर्की आदि का योगदान रहा।
