स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का हुआ वितरण
By Team Lohardaga Live

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सीएसआर मद से टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का किया गया वितरण
लोहरदगा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर स्थित यक्ष्मा केंद्र में गुरुवार को 34 टीबी रोगियों के बीच अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत मरीजों के बीच हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सीएसआर मद से पोषण टोकरी (पोषाहार) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ राजू कछप और GOI की प्रतिनिधि निलजा अंगमो ने कहा कि टीबी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है।
पोषण टोकरी में दाल, चना, गुड़, बादाम, रिफाइन शामिल हैं। कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग से सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, सीएसआर अधिकारी भास्कर सिन्हा, भास्कर दास गुप्ता तथा जिला यक्ष्मा केंद्र से सभी यक्ष्मा कर्मी और जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के सभी कर्मी समेत यक्ष्मा रोगी व परिजन मौजूद थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करना है। इससे टीबी मरीजों को अपने स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी।
