Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया, औषधीय पौधों के महत्व पर दी गई जानकारी

By Team orange hindi

General
लोहरदगा में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया, औषधीय पौधों के महत्व पर दी गई जानकारी

आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

लोहरदगा में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया, औषधीय पौधों के महत्व पर दी गई जानकारी

लोहरदगा। महिला पतंजलि योग समिति, लोहरदगा की ओर से मंगलवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए औषधीय पौधों के संरक्षण, उनके उपयोग और स्वास्थ्य लाभों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का विशेष महत्व है और इनके नियमित एवं सही उपयोग से स्वास्थ्य संरक्षण में सहायता मिल सकती है।

इस अवसर पर जिला प्रभारी इंदु देवी, मीडिया प्रभारी दीपाशिखा, संवाद प्रभारी क्षमा रानी सहित महिला पतंजलि योग समिति की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रीता पांडे, किरण गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, प्रतिमा साहू, सूर्यवंशी देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, मधु खत्री, प्रियंका देवी, संजू साहू समेत अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने आचार्य बालकृष्ण के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा औषधीय पौधों के संरक्षण और जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें