Orange hindi lohardaga live

हिण्डाल्को सीएसआर ने 18 तालाबों में बांटे मत्स्य अंगुलिकाएं

By Team orangehindi

General
हिण्डाल्को सीएसआर ने 18 तालाबों में बांटे मत्स्य अंगुलिकाएं

मत्स्य पालन से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा अतिरिक्त आय का अवसर, जलस्रोतों के संरक्षण पर भी जोर

लोहरदगा। हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग लोहरदगा के सीएसआर के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य अंगुलिकाओं का सामूहिक वितरण किया गया। सरांगो पंचायत के मुखिया राजेश बड़ाइक की उपस्थिति में नवाटोली, चामा, मनोहरपुर, लपसर, नाथपुर सहित अन्य गांवों के कुल 18 तालाबों में मत्स्य अंगुलिकाएं डाली गईं।

इस पहल में सामूहिक मत्स्य पालन महिला समिति, सरांगो के प्रतिनिधियों के साथ हिण्डाल्को सीएसआर प्रतिनिधि अभय भारती, अमित कुमार, रामेश्वर यादव समेत ग्रामीण एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

मौके पर मुखिया राजेश बड़ाइक ने कहा कि ग्रामीणों को मत्स्य पालन को पारंपरिक गतिविधि तक सीमित नहीं रखते हुए इसे आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करना चाहिए। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

सीएसआर प्रतिनिधि अभय भारती ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आय और सतत आजीविका का बेहतर माध्यम बन सकता है। इसके लिए तालाबों और जलस्रोतों का संरक्षण तथा उनका उचित प्रबंधन भी जरूरी है।

कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। हिण्डाल्को सीएसआर की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को मत्स्य पालन से जोड़कर आजीविका के अवसर बढ़ाना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और जल संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।

और पढ़ें