लोहरदगा में नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
By Team Lohardaga live

लोहरदगा। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की।
चुनाव तैयारियों और उम्मीदवार चयन पर विस्तृत चर्चा
बैठक में मुख्य रूप से आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारी तथा पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार वही होगा जो कांग्रेस का सच्चा और समर्पित कार्यकर्ता हो तथा निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए हमेशा खड़ा रहा हो।
स्क्रीनिंग कमिटी और हाईकमान को भेजे जाने वाले अनुशंसा पत्र
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन हेतु स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमिटी और स्क्रीनिंग कमिटी की संयुक्त अनुशंसा को पार्टी के हाईकमान के पास भेजा जाएगा और अंतिम निर्णय वहीं लिया जाएगा।
टिकटधारी के समर्थन में एकजुटता का आह्वान
जिलाध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों को टिकट मिलेगा, उनके समर्थन में सांसद, विधायक, पूर्व राज्यसभा सदस्य और जिला कांग्रेस कमिटी से लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुटता और निष्ठा के साथ चुनाव जीताने के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा, सभी प्रखंड अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
प्रदेश प्रतिनिधि ने चुनावी रणनीति पर दिए सुझाव
बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही चुनावी सफलता की प्रमुख शक्ति है। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है।
इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नगर निकाय चुनाव को लेकर कुछ इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिला महासचिव शाजिद अहमद बेलू, जिला अंजुमन सदर रऊफ अंसारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, प्रभात भगत, परवेज आलम, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, जुगल भगत, यूनुस अंसारी, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, अनीश अहमद, प्रदेश युवा महासचिव विशाल डूंगड़ूंग, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, OBC स्टेट को-ऑर्डिनेटर संतोष महतो, सड़क सुरक्षा कुणाल अभिषेक, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, उपप्रमुख कुडू ऐनुल अंसारी, मण्डल अध्यक्ष महताब आलम, हामीद अंसारी, रुस्तम अंसारी, युवा विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम, रोशन बैक, तारिक अनवर, मीनू खान, कुमार अभिषेक, संजय नायक, रेहान अख्तर, रहमत अंसारी, श्रवण वर्मा, क्यूमुद्दीन अंसारी, गोल्पेन कुरैशी, मो० इब्राहिम रामसूल, मोजाहिर अंसारी, रामदेव साहू, एजाज, इर्शीद अहमद, ताहेरा तबस्सुम, आरती कुमारी, संतोष उराँव, असलम अंसारी, मो० समीम अंसारी, मुन्नी मिंज, तारामुन्नी भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप, जिला कांग्रेस कमिटी आगामी नगर निकाय चुनाव को सफल बनाने हेतु आवश्यक रणनीति एवं कार्यक्रम बनाकर लागू करेगी, जिसमें संगठन की मजबूती और आमजन से संबंधों को और सुदृढ़ किया जाएगा।
