Orange hindi lohardaga live

जय श्रीराम समिति की महत्वपूर्ण बैठक, नई संचालन समिति का गठन

By Team Lohardaga live

social
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य

लोहरदगा जिले के हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय परिसर में शनिवार को हिंदूवादी संगठन जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक रमेश उरांव ने की।

बैठक के उपरांत समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक रमेश उरांव ने जानकारी दी कि जय श्रीराम समिति का सत्र 2024–25 की एक वर्ष की अवधि पूरी हो चुकी है।

रमेश उरांव ने बताया कि संगठन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से नए सत्र के लिए 13 सदस्यों की संचालन समिति का गठन किया गया है। यह संचालन समिति आगामी चुनाव संपन्न होने तक संगठन के सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी।

संचालन समिति में रमेश उरांव, सुषमा सिंह, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, परमेश्वर साहू, लक्ष्मी भगत, शैलेश कुमार कुशवाहा, ओम महतो, कन्हैया करवा, हेमंत वर्मा, चंदन साहू, रामकुमार साहू एवं बजरंग करवा को शामिल किया गया है। समिति के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों में सामूहिक निर्णय एवं अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्य संरक्षक रमेश उरांव ने स्पष्ट किया कि जय श्रीराम समिति से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना या बयान मीडिया में केवल संचालन समिति द्वारा अधिकृत विज्ञप्ति के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। समिति के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से जारी की गई जानकारी को संगठन की आधिकारिक राय नहीं माना जाएगा।

बैठक एवं प्रेस वार्ता के दौरान समिति के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।