लोहरदगा में झामुमो जिला समिति की अहम बैठक संपन्न, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के आगमन की तैयारियों पर बनी रणनीति
By Team Lohardaga live

लोहरदगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति, लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 मई 2026 को लोहरदगा नगर भवन में आयोजित होने वाले पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विनोद कुमार पाण्डेय के प्रस्तावित आगमन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने, कार्यक्रम के सफल संचालन, स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक मजबूती को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो हमेशा कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ी है। केंद्रीय महासचिव का यह कार्यक्रम लोहरदगा जिले में संगठन की एकजुटता और मजबूती का बड़ा संदेश देगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और सभी मिलकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।
बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न मंच-मोर्चा के प्रतिनिधि, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, केंद्रीय समिति सदस्य सरिता भगत, नीरू शांति भगत, महिला जिला सचिव सरस्वती कच्छप, सहसचिव फातमा परवीन, अफरोज आलम, प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम, परवेज अंसारी, शंकर उरांव, सजाद अंसारी, विनेश कुमार गुप्ता, कृष्णा उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू सहित महिला मोर्चा से नीलू भगत, शीला देवी, गुलशन खातून, सतीम टोप्पो, शहीद आलम, बालमुकुंद लोहरा, इसरार अहमद, श्यामनंदन लोहरा, खुर्शीद अंसारी, मड़वारी उरांव, हसनैन खलीफा, अख्तर अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
