Orange hindi lohardaga live

लोहरदगा कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक आयोजित

By Team Lohardaga live

political
बैठक ।इन उपस्थित पदाधिकारी

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कुडू में हुआ गहन मंथन

लोहरदगा। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की एक उच्चस्तरीय एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कुडू मुख्यालय स्थित वन विभाग के विश्रामालय में संपन्न हुई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में लोहरदगा के विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य एजेंडा नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत नगर अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों एवं संभावित प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करना था।

प्रत्याशी चयन को लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संभावित प्रत्याशियों की राजनीतिक, सामाजिक एवं सांगठनिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव रखे। सभी पक्षों पर सामूहिक एवं गहन चर्चा के बाद प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

स्क्रीनिंग कमिटी करेगी नामों का अंतिम चयन

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि स्क्रीनिंग कमिटी द्वारा सभी आवेदनों की समीक्षा कर नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा एवं सूची प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेजी जाएगी। प्रत्याशी चयन पर अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमिटी एवं पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि जिस प्रत्याशी को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया जाएगा, लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी पूरी निष्ठा, एकजुटता एवं मजबूती के साथ उसे विजय दिलाने के लिए कार्य करेगी।

बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, माननीय विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी भगत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डूंगड़ूँग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा प्रवीन, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता,

NSUI जिलाध्यक्ष मनौवर आलम, सेवादल जिलाध्यक्ष शम्भू प्रजापति सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक के बाद स्क्रीनिंग कमिटी की अलग बैठक

बैठक के उपरांत स्क्रीनिंग कमिटी के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रीना कुमारी भगत द्वारा अलग से बैठक कर प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेज दिया गया।