Orange hindi lohardaga live

नई दिल्ली में इमरान मसूद ने सुखदेव भगत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर दी बधाई

By Team orange hindi

political
नई दिल्ली में इमरान मसूद ने सुखदेव भगत से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर दी बधाई

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज नेतृत्व तक पहुंचाने पर सुखदेव भगत ने जताया संकल्प

नई दिल्ली/लोहरदगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने नई दिल्ली स्थित आवास पर लोहरदगा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुखदेव भगत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने अनुभवी, जमीन से जुड़े और संगठन की समझ रखने वाले नेता को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सुखदेव भगत को संघर्षशील और सुलझा हुआ नेता बताते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत के नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेगी।

वहीं, सुखदेव भगत ने मुलाकात के लिए इमरान मसूद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया जाना उनके लिए चुनौती के साथ जिम्मेदारी और गौरव का विषय है। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं की बात शीर्ष नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाए।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी चर्चा हुई।

और पढ़ें