देश हित मे स्वदेशी अपनाये, चीनी वस्तुओं का करे होलिका दहन: कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट
By Team lohardaga live

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा झारखंड के तत्वावधान में चलाया गया स्वदेशी अपनाएं अभियान
लोहरदगा। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट लोहरदगा झारखंड के तत्वावधान में लोकल पर भोकल, स्वदेशी अपनाएं एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन राजनीतिक दलो के साथ-साथ धार्मिक संगठनो, समाजसेवियों एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों सहित लगभग 85 लोगो को समाज द्वारा मिट्टी से निर्मित सामान ट्रस्ट की ओर से उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। एवं लोगों से अपील की गई अधिक से अधिक स्थानीय वस्तुऐ जो बने हुए है राष्ट्रीय हित में इसका उपयोग करें।साथ ही नगर प्रशासन से ट्रस्ट ने अपील किया है कि जो लोग मिट्टी के समान बाजार में लगाते हैं उसे टैक्स न लिया जाए। उन्होंने आमलोगों आग्रह करते हुए कहा कि चीनी वस्तुओं का होलिका दहन करें एवं स्वदेशी वस्तुओं काजो स्थानीय स्तर पर बनी हुई वस्तु एवं कुम्हार के द्वारा निर्मित दिए का उपयोग अधिक से अधिक करें।कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति सह सचिव प्रवीण कुमार कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति संरक्षक वासुदेव महतो संरक्षक राधेश्याम प्रजापति राजू प्रजापति दिलीप प्रजापति रियांश प्रजापति शिव प्रजापति घनश्याम महतो एवं अन्य लोग शामिल थे।
