Orange hindi lohardaga live

साफ सफाई को अपनी दिनचर्या में शामिल करें :- उपायुक्त

By Team Lohardaga Live

social
ओपन जिम का निरीक्षण करते उपायुक्त व अन्य

उपायुक्त ने कहा सप्ताह में कम से कम 2 घंटे का समय साफ सफाई में लगाना चाहिए

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

लोहरदगा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम" के तहत गुरुवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान के साफ-सफाई हेतु "एक दिन एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम" आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त समेत जिला के पदाधिकारियों व कर्मियों और नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा समाहरणालय मैदान की साफ-सफाई की गई।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि हम सभी को सप्ताह में कम से कम 2 घंटे और वर्ष में कम से कम 100 घंटे अपने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उपायुक्त ने समाहरणालय मैदान के पास होटल संचालकों को होटल का अपशिष्ट नहीं फेंकने और आस-पास पड़े कचरे को साफ सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने समाहरणालय मैदान में निर्मित ओपन जिम का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को जिम के खराब उपकरणों की मरम्मति कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, श्रम अधीक्षक समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व कर्मी गण शामिल हुए।