Orange hindi lohardaga live

जेएसएलपीएस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वेतनमान और स्थायीकरण की मांग तेज

By Teem Lohardaga live

General
हड़ताल में शामिल कर्मी

वेतन, सेवा स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन

लोहरदगा। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी राज्य संघ के आह्वान पर लोहरदगा जेएसएलपीएस इकाई के लेवल पांच से आठ तक के सभी कर्मचारी 21 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों जिनमें वेतनमान, सेवा स्थायीकरण और अन्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।

पूर्व में इन पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जेएसएलपीएस कर्मियों ने 7 और 8 अक्टूबर को रांची स्थित राज्य कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने एक माह के भीतर सभी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं होने से कर्मियों में नाराजगी बढ़ गई।

इसी के विरोध में लेवल सात से आठ तक के कर्मचारी 21 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के पहले दिन कर्मियों ने जिला कार्यालय परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में वेतनमान के लिए एनएमएमयू पॉलिसी लागू करना, राज्य कर्मी का दर्जा देना, सेवा स्थायीकरण, वेतनमान में 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि तथा गृह जिला में वापसी शामिल हैं।

धरना में डीएफएम अरविंद कुमार, डीएम अमिताभ मजूमदार, रूपेश राम, विनोद होरो, रेखा लकड़ा, अंगद कुमार, जिया उल हक, व्यास यादव, सुनील रजक, प्रीति आइद, दिलीप कुमार, लव कुमार, भारत राम सहित सभी जेएसएलपीएस कर्मी शामिल थे।