RSETI लोहरदगा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
By Team orange hindi


लोहरदगा। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा, RSETI निदेशक सुरेश भगत, बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व एवं वर्तमान बैंक अधिकारी व प्रशिक्षु उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में बैंकों की भूमिका, वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और स्वरोजगार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
वक्ताओं ने कहा कि RSETI के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
समारोह के दौरान डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर RSETI की ओर से उपस्थित अतिथियों के बीच पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।