बैंक ऑफ इंडिया पतराटोली शाखा में ग्राहक सम्मेलन, बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की दी जानकारी
By Team Lohardaga live

ग्राहकों की समस्याएं सुनी गईं, डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए किया गया जागरूक
लोहरदगा। जिले के पतराटोली स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में गुरुवार को शाखा प्रबंधक आशीष कुमार की अध्यक्षता में ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
सम्मेलन के दौरान बचत एवं चालू खाता, सावधि जमा (एफडी), आवर्ती जमा (आरडी), गृह, वाहन, शिक्षा, कृषि एवं एमएसएमई ऋण के साथ-साथ यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में ग्राहकों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों का उद्देश्य बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा बैंकिंग सेवाओं को अधिक सरल, सुरक्षित और प्रभावी बनाना है। उन्होंने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में समसुल अंसारी, हाजी हकीमूल, अजमुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, सचिन कुमार, चंदन, सहाय खलखो, समीर, राशिद सहित अन्य ग्राहक उपस्थित रहे।